डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव का हमला: तेजस्वी पर तंज, लालू-राबड़ी पर विवादित बयान

Share

पटना: बिहार के डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने साफ कहा कि सरकार नीतीश कुमारके कामों को आगे बढ़ाएगी और विकास व सुशासन के एजेंडे पर मजबूती से काम करेगी।

विकास और सुशासन पर जोर

विजेंद्र यादव ने कहा कि नई सरकार का फोकस साफ है—राज्य में विकास की रफ्तार तेज करना और सुशासन को और मजबूत बनाना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी।

तेजस्वी यादव पर हमला

डिप्टी सीएम ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “तेजस्वी क्या बोलेंगे, वे राज्यसभा चुनाव तक नहीं जीत पाए,” और सीटों को लेकर भी कटाक्ष किया।

राबड़ी देवी और लालू यादव पर निशाना

विजेंद्र यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि “वो मुख्यमंत्री कब बनीं?”
वहीं, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर भी उन्होंने विवादित टिप्पणी की, जिससे राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।

निशांत को लेकर सवाल टाला

नीतीश कुमार के बेटे निशांत के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब खुद निशांत ही दे सकते हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031