मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भाजपा प्रदेश कार्यालय में भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Share

पटना। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की।

प्रदेश अध्यक्ष ने किया अभिनंदन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री का अंगवस्त्र और मिथिला की प्रसिद्ध मखाने की माला पहनाकर स्वागत किया। सम्राट चौधरी ने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।

महापुरुषों को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विकास को मिलेगी नई गति

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नई सरकार के गठन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह है। उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के ‘न्याय के साथ विकास’ मॉडल को और गति मिलेगी और सुशासन को नई धार दी जाएगी।

विकसित बिहार का संकल्प

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। सरकार स्पष्ट प्राथमिकताओं और परिणामोन्मुखी कार्यशैली के साथ प्रशासन को और अधिक पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नई सरकार के प्रति अपना विश्वास जताया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930