झारखंड T20 क्रिकेट लीग: रांची टाइटन्स की धमाकेदार जीत, धनबाद डायमंड्स को 7 विकेट से हराकर टॉप पर कब्जा

Share

रांची: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए झारखंड T20 क्रिकेट लीग के मुकाबले में रांची टाइटन्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद डायमंड्स को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस जीत के साथ रांची ने कोयलांचल सुपर किंग्स को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पोजीशन पर कब्जा जमा लिया।

धनबाद ने बनाया 191 रन का स्कोर

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धनबाद डायमंड्स ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि रांची के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट झटकते हुए उन्हें बड़ी साझेदारी बनाने से रोका। पूरी टीम पारी की आखिरी गेंद पर 191 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
राम रौशन शरण ने 24 गेंदों में 58 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जबकि आदित्य सिंह (26) और विशेष दत्ता (24) ने अहम योगदान दिया।

गेंदबाजों ने रोका 200 पार जाने से

रांची टाइटन्स की ओर से प्रिंस अनुराग मुर्मू ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान राजदीप सिंह (2/46) और युवराज कुमार (2/47) ने भी दो-दो विकेट चटकाए।

ओपनिंग जोड़ी ने दिलाई आसान जीत

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रांची टाइटन्स की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। ओपनर आर्यन हुड्डा और शिखर मोहन ने पहले विकेट के लिए 12.1 ओवर में 134 रनों की शानदार साझेदारी कर मैच लगभग एकतरफा कर दिया।
शिखर मोहन ने 37 गेंदों में 62 रन बनाए।

इसके बाद आर्यन हुड्डा ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए 55 गेंदों में नाबाद 94 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। रांची ने 18.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बने आर्यन हुड्डा

मैच जिताऊ पारी के लिए आर्यन हुड्डा को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

रांची टाइटन्स की यह जीत न केवल शानदार रही, बल्कि टूर्नामेंट में उनकी दावेदारी को भी मजबूत कर गई।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30