रांची में RSS के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, घटना CCTV में कैद

Share

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमले की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कार्यालय को भी नुकसान नहीं पहुंचा।

सॉस की बोतल में पेट्रोल भरकर किया प्रयास

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात दो युवकों ने चिली सॉस की बोतलों में पेट्रोल भरकर कार्यालय परिसर में फेंकने की कोशिश की। लेकिन दोनों बोतलें बाउंड्री के पहले ही गिर गईं, जिससे हमला विफल हो गया।

CCTV फुटेज में दिखे संदिग्ध

घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों हमलावर पेट्रोल बम फेंकते नजर आ रहे हैं। पहली बोतल फेंकते समय उसमें लगी आग की सुतली जमीन पर गिर गई, जिससे वह बेअसर हो गई। दूसरी बोतल भी कार्यालय तक नहीं पहुंच सकी।

जांच में जुटी पुलिस, FSL टीम तैनात

घटना की सूचना मिलते ही रांची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि मामले में दो युवकों की संलिप्तता सामने आई है और उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल समेत कई टीमों को लगाया गया है।

होटल विवाद की एंगल से भी जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, RSS कार्यालय के पास स्थित एक होटल के कुछ कर्मचारी संदिग्ध हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में कार्यालय की ओर से गंदगी को लेकर होटल के खिलाफ शिकायत की गई थी, जिसके बाद से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी तेज

घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यदि हमला सफल हो जाता तो गंभीर नुकसान हो सकता था। उन्होंने डीजीपी से बात कर मामले की गहन जांच कराने की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930