झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में अनिल कुमार महतो ने तीसरी बार जीत दर्ज कर रचा इतिहास

Share

चाईबासा बार एसोसिएशन में जश्न, अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार महतो ने लगातार तीसरी बार भारी मतों से जीत हासिल कर इतिहास रच दिया।

बार परिसर में जश्न का माहौल
इस ऐतिहासिक जीत की खुशी में जिला बार एसोसिएशन, चाईबासा के अधिवक्ताओं ने बार परिसर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया। महतो के पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

अधिवक्ताओं के हित में काम जारी रखने का संकल्प
इस अवसर पर अनिल कुमार महतो ने कहा कि वे पहले की तरह अधिवक्ताओं के जनकल्याणकारी कार्यों के लिए समर्पित रहेंगे और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करते रहेंगे।

कई अधिवक्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में महासचिव फादर अगस्तिन कुल्लू सहित निरंजन प्रसाद साव, अंकुर कुमार चौधरी, सतीश चंद्र महतो, नीरज कुमार, रमेश चौबे, सुभाष चंद्र मिश्रा, किशोर महतो, कैसर परवेज, राजाराम गुप्ता, सुकुमार दरिपा, प्रणव दरिपा, राकेश पांडे, बसंत केसरी, धरणीधर नाग, विक्रम मुंडा, सरफराज खान, अली हैदर, प्रमोद प्रसाद, राजेश कुमार नाग, अरुण प्रजापति और नंदा सिन्हा समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930