Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में सहिया और सहिया साथी को मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन, सरकार ने दी बड़ी सौगात

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

–स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार का बड़ा फैसला

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड स्वास्थ्य प्रहरी कार्यक्रम के तहत कार्यरत सहिया, सहिया साथी और स्वतंत्र साधन सेवी के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि की स्वीकृति दे दी है।

108 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति

सरकार ने योजना के संचालन के लिए कुल 1,08,34,65,000 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। यह राशि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को उनके कार्य प्रदर्शन के आधार पर दी जाएगी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सहिया को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये अतिरिक्त

योजना के तहत ग्रामीण एवं शहरी सहिया को प्रतिमाह 2000 रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए 10311.36 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।

वहीं सहिया साथी को 50 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त राशि देने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए 348.42 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

प्रशिक्षक दलों को भी मिलेगा लाभ

प्रखंड प्रशिक्षक दल (BTT) को 80 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मद में 161.05 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं।

इसी तरह राज्य प्रशिक्षक दल (STT) को 100 रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त राशि मिलेगी, जिसके लिए 13.82 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीधे खाते में भेजी जाएगी राशि

सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रोत्साहन राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी, ताकि भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।

योजना का संचालन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के अभियान निदेशक की देखरेख में किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राशि की निकासी और व्यय की जिम्मेदारी निदेशक प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं के पास होगी। भुगतान सचिवालय कोषागार डोरंडा, रांची से किया जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031