Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड में गर्मी के बीच बारिश से राहत, मौसम विभाग ने 22 मई तक बारिश, तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची, 16 मई। झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में इन दिनों दिनभर भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन शाम के समय हो रही बारिश से लोगों को राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज पूरे मई माह तक बने रहने की संभावना है।

22 मई तक येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 22 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में गर्जन के साथ बारिश, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विभाग के अनुसार इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

19 मई को ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 19 मई के लिए दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में तेज गर्जन, बारिश और वज्रपात के साथ आंधी चलने की चेतावनी दी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर

मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमी मध्यवर्ती क्षेत्रों में बने निम्न दबाव का असर झारखंड समेत कई राज्यों में देखने को मिल रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसी कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य में मौसम में लगातार बदलाव बना रहेगा।

कई जिलों में हुई अच्छी बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बोकारो जिले के नावाडीह में सबसे अधिक 39 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा खलारी में 37 मिमी, नीमडीह में 34.6 मिमी, चांडिल में 33.4 मिमी और रामगढ़ के हिंदेगीर में 31.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

मसानजोर में 24.8 मिमी, जमशेदपुर में 24.4 मिमी, बड़कागांव में 16.5 मिमी, बोकारो में 11.5 मिमी और चंदवा में 10.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म

राज्य में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रांची के कांके क्षेत्र में 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 36.8 डिग्री, चाईबासा में 36.4 डिग्री, बोकारो में 33.1 डिग्री और डाल्टनगंज में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

दिन में गर्मी, शाम को राहत

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से तेज धूप रही, जिससे दोपहर में गर्मी और उमस बढ़ गई। हालांकि शाम के समय बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को राहत मिलने की संभावना जताई गई है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031