Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

झारखंड: मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ी, पारस अस्पताल में भर्ती, सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे हालचाल जानने

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रांची: झारखंड सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री और मधुपुर से विधायक हफीजुल हसन की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के कारण उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मंत्री की हालत गंभीर बनी हुई है।

मंत्री हफीजुल हसन की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद अस्पताल पहुंचे। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता और मंत्रीगण भी अस्पताल पहुंचे, जिनमें मंत्री इरफान अंसारी, दीपिका पांडेय, शिल्पी नेहा तिर्की और संजय यादव शामिल हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गौरतलब है कि हफीजुल हसन ने जुलाई महीने में दिल्ली के मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी करवाई थी। 8 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ मेदांता अस्पताल पहुंचे थे और उन्होंने मंत्री से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। कल्पना सोरेन ने इस मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा भी की थीं।

फिलहाल पारस अस्पताल में डॉक्टरों की एक विशेष टीम हफीजुल हसन की निगरानी कर रही है। राज्य सरकार के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031