जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक के खिलाफ जेएलकेएम का धनबाद में धरना, रांची छात्र आंदोलन को दिया जोरदार समर्थन

Share

धनबाद, 04 अगस्त । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देते हुए मंगलवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) ने धनबाद में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना मेमको मोड़ स्थित शहीद मनींद्र नाथ मंडल की प्रतिमा के समीप आयोजित किया गया।

रांची आंदोलन के समर्थन में उतरे कार्यकर्ता
धरना में मुख्य रूप से डुमरी विधायक जयराम महतो शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

जयराम महतो का सरकार पर हमला
धरना को संबोधित करते हुए जयराम महतो ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों का मनोबल बढ़ाना और उनके संघर्ष को मजबूती देना है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जरूरत पड़ी तो जेएलकेएम रांची कूच कर विधानसभा के समक्ष बड़ा आंदोलन करेगा।

सीबीआई जांच की मांग
विधायक महतो ने आरोप लगाया कि राज्य की जांच एजेंसी सीआईडी अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है, इसलिए पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से नैतिक जिम्मेदारी तय करने और युवाओं को निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
धरना के दौरान जेएलकेएम कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को पूरे राज्य में और तेज किया जाएगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930