Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का ऐलान, पोस्टर ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

अभिनेता जूनियर एनटीआर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। फिल्म ‘देवरा’ के बाद अब वह निर्देशक प्रशांत नील की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया है और इसके साथ ही रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है।

पोस्टर में दमदार लुक

जारी पोस्टर में जूनियर एनटीआर लंबे बाल और घनी दाढ़ी वाले नए अंदाज में नजर आ रहे हैं। काले कुर्ते और जैकेट में उनका गंभीर लुक फिल्म के इंटेंस किरदार की ओर इशारा करता है। पोस्टर पर लिखा है—“जब तूफान को अपना मकसद मिल जाता है…”

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कब आएगी पहली झलक

मेकर्स के अनुसार फिल्म की पहली झलक 20 मई को रिलीज की जाएगी, जबकि फिल्म 11 जून 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

स्टारकास्ट को लेकर चर्चा

मैत्री मूवी मेकर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि अनिल कपूर इसमें खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। इसके अलावा शाहिद कपूर के भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ने की अटकलें हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पहली बार साथ आएंगे नील और एनटीआर

यह प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की पहली फिल्म होगी। माना जा रहा है कि यह आने वाले समय की बड़ी पैन-इंडिया फिल्मों में शामिल हो सकती है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930