जहानाबाद में  अवैध घरेलु गैस रिफिलिंग के खिलाफ छापेमारी, LPG सिलेंडर के साथ 2 गिरफ्तार

Share

जहानाबाद  :   जिला अधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा ने जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर कई दुकानों में अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग कारोबार का निरीक्षण किया .  SDO ने 3 दर्जन से ज्यादा घरेलु गैस सिलेंडर जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया .

  मामले में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कई दुकान के अंदर अवैध तरीके से गैस रिफिलिंग कार्य की सूचना मिलने पर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र के कई स्थानों पर छापेमारी की गई, छापेमारी के क्रम में काको रोड माधव नगर गली नंबर 1 में तथा गली नंबर 02 के अंदर गैस रिफिलिंग का भारी मात्रा में सामग्री सहित 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है एवं मौके से 42 LPG सिलेंडर को भी जब्त किया गया है.

 अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टिकोण से अवैध संचालन में एल. पी. जी. गैस सिलेंडर काफी खतरनाक है, इससे आग लगने की संभावना बढ जाती है.  हमेशा सिलेंडर को सीधा और हवादार जगह पर रखें. सिलेंडर को क्षैतिज रूप से रखना या झुकाना खतरनाक होता है, क्योंकि इससे अंदर की गड़बड़ी हो सकती है और रिसाव का खतरा बढ़ सकता है और ऐसे में कभी भी कोई भी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसको लेकर जहानाबाद के SDO राजीव रंजन सिन्हा के द्वारा छापेमारी की गई है. छापेमारी के बाद गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को अग्रेतर कार्रवाई हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है.

TAGS:

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031