जमशेदपुर में युवक का शव नाले से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Share

पूर्वी सिंहभूम। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित कल्याण नगर इलाके से रविवार को एक युवक का शव नाले से बरामद किया गया। शव के हाथ बंधे होने की स्थिति ने इस मामले को सीधा हत्या की ओर मोड़ दिया है।

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर इलाके में रविवार को स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान कल्याण नगर निवासी राहुल के रूप में की गई है। वह मूल रूप से आदित्यपुर का रहने वाला था और दो दिन पहले अपने चाचा के घर आया था।

परिजनों के अनुसार राहुल मकर संक्रांति के दिन से ही संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। उसकी गुमशुदगी के बाद परिवार और रिश्तेदारों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। रविवार को जब कल्याण नगर नाले में उसका शव मिला।

मृतक के दोनों हाथ बंधे हुए थे। शरीर पर मिले निशान और शव की स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला सुनियोजित हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल को पहले बंधक बनाया गया, उसके साथ मारपीट या प्रताड़ना की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीताराम डेरा थाना प्रभारी निरंजन सिंह ने प्रेस को बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। हालांकि, जिस परिस्थिति में शव बरामद हुआ है, उसे देखते हुए पुलिस इस मामले की जांच हत्या के एंगल से कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के पुराने विवादों और आपसी रंजिश के पहलुओं को भी खंगाल रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728