Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर में पुलिस पर फायरिंग पड़ी भारी, चेन स्नैचिंग के आरोपी गबरू मुठभेड़ में घायल, दो गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम, 16 जून: शहर में बढ़ती छिनतई की घटनाओं के बीच सोमवार रात सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चेन स्नैचिंग के आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।

हथियार और लूट का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपितों के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटे गए जेवर, नकद राशि, केमिकल स्प्रे और वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक बरामद की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

महिला से चेन छीनकर भागे थे आरोपी

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम टेल्को के घड़ी पार्क के पास पल्सर बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी। घटना के बाद टेल्को, सिदगोड़ा, बिष्टुपुर और सीतारामडेरा थाना की पुलिस सक्रिय हो गई और पूरे शहर में वाहन जांच अभियान चलाया गया।

पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 गेट के पास संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वे भागने लगे। पीछा किए जाने पर अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश बाइक छोड़कर जैप परिसर में घुस गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घेराबंदी कर दोनों को दबोचा

जैप के जवानों और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया। दूसरे आरोपी की तलाश में करीब तीन घंटे तक सर्च अभियान चलाया गया, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गबरू घायल, अस्पताल में भर्ती

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू मुठभेड़ में घायल हुआ है और उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरोह से जुड़े होने की आशंका

इस कार्रवाई की निगरानी एएसपी ऋषभ त्रिवेदी कर रहे थे। अभियान में सिदगोड़ा थाना प्रभारी फैयाज अहमद, सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा, बिष्टुपुर थाना प्रभारी अशोक दुबे और टेल्को थाना की टीम शामिल रही। पुलिस को आशंका है कि गिरफ्तार आरोपी किसी बड़े छिनतई गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। मामले की जांच जारी है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31