जमशेदपुर: फायरिंग की घटना का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

Share

पूर्वी सिंहभूम। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जोजोबेड़ा स्थित कृष्णनगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में शामिल आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में दहशत फैलाने वाली इस घटना की सच्चाई सामने आ गई है।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपित की पहचान गोविंदपुर कृष्णनगर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले बृजेश कुमार कामत उर्फ विभीषण (38) के रूप में हुई है। उसे जमशेदपुर पुलिस की विशेष छापेमारी टीम ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खैरबनी जंगल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। बुधवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।

सिटी एसपी ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद आरोपित खैरबनी जंगल में छिपकर रह रहा था। पुलिस टीम के पहुंचते ही वह भागने लगा, लेकिन छापेमारी दल ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि बरामद अवैध पिस्तौल उसके साथी लोकनाथ ठाकुर का था, जो जमीन के कारोबार से जुड़ा हुआ था। लोकनाथ ठाकुर की अगस्त 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, लेकिन उससे पहले ही यह पिस्तौल बृजेश के पास आ चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना में घायल युवक आरोपित का दोस्त है। घटना के दिन सभी दोस्त मिलकर एक साथी का जन्मदिन मना रहे थे। इसी दौरान हंसी-मजाक में आरोपित ने हवाई फायरिंग कर दी, लेकिन दुर्भाग्यवश गोली उसके दोस्त के पैर में जा लगी और वह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031