Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जमशेदपुर: प्रेम प्रसंग में महिला चौकीदार की गला रेतकर हत्या, प्रेमी ने भी की आत्महत्या

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पूर्वी सिंहभूम। जिले के पोटका थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद ने दो जिंदगियों को खत्म कर दिया। इस दोहरी मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, पोटका थाना में तैनात नवनियुक्त महिला चौकीदार ज्योतिका हेम्ब्रम की उसके प्रेमी गणेश मांझी ने दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित युवक ने भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात बड़ा सिदगी मुख्य सड़क पर उस समय हुई, जब ज्योतिका हेम्ब्रम ड्यूटी समाप्त कर पोटका थाना से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसके प्रेमी गणेश मांझी ने रास्ते में उसे रोककर हमला कर दिया। गले पर किए गए जानलेवा वार के कारण ज्योतिका की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद गणेश मांझी ने भी आत्मघाती कदम उठाया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना की सूचना मिलते ही पोटका थाना पुलिस के साथ पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और अंचल अधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए गए हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका ज्योतिका हेम्ब्रम कालिकापुर पंचायत के केंदमुड़ी गांव की निवासी थी, जबकि गणेश मांझी हेंसलबिल पंचायत के जाहातू गांव का रहने वाला था। दोनों के बीच करीब नौ वर्षों से प्रेम संबंध था। जानकारी के अनुसार, गणेश मांझी ज्योतिका पर नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था, जबकि ज्योतिका अपनी नौकरी जारी रखना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो अंततः इस भयावह घटना में बदल गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

मृतका के परिजनों ने हत्या को अत्यंत निर्मम बताते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना से जुड़े सभी तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट होगी। इस दोहरी मौत की घटना ने पूरे पोटका क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930