Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

बोकारो पुलिस ने अपहरण व हत्या मामले का किया उद्भेदन, मुख्य आरोपित सहित छह गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बोकारो। हरला थाना क्षेत्र से हुए जयंत सिंह अपहरण कांड का बोकारो पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में मुख्य आरोपित एवं मास्टरमाइंड बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी सहित छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की निशानदेही पर अपहृत जयंत सिंह का शव गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना अंतर्गत जलेबिया घाटी के पास से बरामद किया गया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता आयोजित कर कहा कि गत 11 दिसंबर 2025 को अमृता सिंह, पत्नी जयंत सिंह, निवासी सेक्टर-08/ए, क्वार्टर संख्या-2197, थाना हरला की ओर से अपने पति के अपहरण को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक आलोक रंजन के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया।

एसआईटी टीम ने परिस्थितिजन्य एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कांड का उद्भेदन किया। मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी की निशानदेही पर पुलिस ने अपहृत जयंत सिंह का शव बरामद किया। साथ ही इस कांड में शामिल कुल छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी, संजय कुमार उर्फ संजय डोम, आनंद कुमार, वरुण कुमार उर्फ वरुण साबी पासवान, संजय सिंह सहित अन्य शामिल है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

घटना में उपयोग किया गया काले रंग की ऑल्टो कार ,दो मोबाइल फोन,चार लाठी को बरामद कर लिया गया है, वहीं मुख्य आरोपित का काफ लंबा आपराधिक इतिहास है,मुख्य आरोपित बिनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के विरुद्ध बोकारो एवं आसपास के थानों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कुल 19 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपित मनोज कुमार उर्फ लुसी के विरुद्ध भी पूर्व में मामला दर्ज है।वहीं छापेमारी दल में नगर डीएसपी आलोक रंजन, हरला, बीएस सिटी, सेक्टर-04, माराफारी थाना प्रभारी,सेक्टर 4 थाना प्रभारी, माराफारी थाना प्रभारी सहित अनुसंधानकर्ता एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। वहीं पुलिस अधीक्षक हरविन्दर सिंह ने बताया कि मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031