Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

जननायक कर्पूरी ठाकुर को नमन, 102वीं जयंती पर राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती के अवसर पर बिहार विधान मंडल परिसर में शुक्रवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस श्रद्धांजलि समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस अवसर पर सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन किया गया तथा बिहार गीत और जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिससे समारोह का माहौल भावपूर्ण बन गया।

बिहार विधान मंढल के बाद देशरत्न मार्ग स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में कला, संस्कृति एवं युवा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री रामकृपाल यादव, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, विधायक श्याम रजक और अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पार्टी कार्यालय में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, विधायक श्याम रजक, विधायक अरुण मांझी, पूर्व सांसद चंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31