कला के जरिए संदेश: पांच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान शुरू

Share

पटना। पश्चिम चम्पारण के बेतिया राज कचहरी मैदान, बेतिया में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा दिनांक 24 से 28 जनवरी, 2026 तक ‘विकसित भारत @2047’ विषय पर आयोजित 5 दिवसीय चित्र प्रदर्शनी सह जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन डॉ संजय जायसवाल, सांसद, पश्चिम चम्पारण द्वारा किया गया।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ, बेतिया एलडीएम सतीश कुमार, डाक अधीक्षक बेतिया मनोज कुमार, उमाकांत सिंह (पूर्व विधायक), रूपम कुमार श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष, बीस सूत्री), जनक शाह (पूर्व चेयरमैन, बेतिया), नीरज कुमार, एजाज अहमद, रवि सिंह, सीमा मढ़ोगरिया, अनिल राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना ‘विकसित भारत @2047’ को साकार करने तथा उनके विज़न को बेतिया की जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से इस पाँच दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुए विकास कार्यों को दर्शाया गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीसी, पटना के कार्यालय प्रमुख कुमार सौरभ ने कहा कि इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाना है, ताकि समाज के सभी वर्ग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

इस पाँच दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत डाक विभाग द्वारा प्रतिदिन आधार सुधार, डाक बीमा आदि सुविधाएँ ऑन-स्पॉट प्रदान की जाएंगी। साथ ही बिहार सरकार के अन्य विभागों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।

कार्यक्रम का संचालन सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जावेद अंसारी द्वारा किया गया। मौके पर विभाग के ग्यास अख्तर, निशांत कुमार, हर्ष सिन्हा सहित विभागीय लोक सांस्कृतिक कलाकार एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30