Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चीन-अमेरिका संबंधों में नए अध्याय की उम्मीद, बीजिंग में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता शुरू

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

बीजिंग, 14 मई । शी जिनपिंग ने गुरुवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वर्ष 2026 चीन-अमेरिका संबंधों में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगा और दोनों देशों के रिश्तों में नए अध्याय की शुरुआत करेगा।

बीजिंग स्थित ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू होने से पहले दोनों नेताओं ने शुरुआती संबोधन दिया। शी ने कहा कि “दुनिया एक नए मोड़ पर खड़ी है” और मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में दोनों देशों के सहयोग का महत्व और बढ़ गया है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

भव्य स्वागत और सैन्य सम्मान

चीनी सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ और अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ट्रंप का स्वागत बेहद भव्य अंदाज में किया गया। दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की और इसके बाद रेड कार्पेट पर साथ चलते हुए समारोह स्थल तक पहुंचे।

समारोह के दौरान सैन्य बैंड ने दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए, जबकि पास स्थित तियानमेन चौक पर तोपों की सलामी दी गई। दोनों नेताओं ने सैनिकों का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और दोनों नेताओं ने कई बार एक-दूसरे के प्रति आत्मीयता भी दिखाई।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

व्यापार, टेक्नोलॉजी और ताइवान पर होगी चर्चा

दो दिनों तक चलने वाली इस उच्चस्तरीय वार्ता में व्यापार, तकनीक, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ताइवान मुद्दा और वैश्विक सुरक्षा जैसे कई संवेदनशील विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। विश्लेषकों का मानना है कि इस बैठक के नतीजे आने वाले वर्षों में दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के संबंधों की दिशा तय कर सकते हैं।

ईरान संकट और ऊर्जा सुरक्षा भी एजेंडे में

बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति भी प्रमुख मुद्दा बनी हुई है। अमेरिका और इजराइल के संभावित सैन्य कदमों तथा ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका गहराई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूत्रों के अनुसार, ट्रंप चीन से यह आग्रह कर सकते हैं कि वह अपने सहयोगी ईरान पर दबाव बनाए ताकि वह शांति समझौते की दिशा में आगे बढ़े और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार के लिए खोला जा सके।

उद्योग जगत की भी नजर

इस दौरे में ट्रंप के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के दिग्गज भी मौजूद हैं। इनमें एलन मस्क और टिम कुक प्रमुख रूप से शामिल हैं। उनकी मौजूदगी से साफ संकेत मिलता है कि व्यापार और टेक्नोलॉजी सहयोग इस यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031