Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चाईबासा: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित सारंडा जंगल में नक्सलियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट होने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बल इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान जवान आईईडी की चपेट में आ गया। घायल जवान को तुरंत एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है, जहां उसे बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

रांची में पुलिस और प्रशासन ने घायल जवान के इलाज को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं अलर्ट पर रखी गई हैं, ताकि जवान को तुरंत उपचार मिल सके।

बताया जा रहा है कि सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को कई अहम सफलताएं भी मिली हैं, जिससे नक्सली संगठन दबाव में हैं। इसी के चलते नक्सली अब आईईडी जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सारंडा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा जगह-जगह आईईडी लगाए जाने की आशंका पहले से ही जताई जाती रही है। तमाम सतर्कता के बावजूद इस तरह की घटनाएं सुरक्षा बलों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

फिलहाल, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031