चाईबासा में स्कूली बस और हाइवा में टक्कर,  2 चालक  समेत कई घायल, अस्पताल में भर्ती

Share

चाईबासा  :  जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रामतीर्थ नदी के पास मनिकपुर गांव के सामने शनिवार को निजी स्कूल बस और हाइवा में जोरदार टक्कर होने से दोनों वाहनों के चालक समेत कई छात्र घायल हो गये.

बताया जा रहा है कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मनिकपुर गांव में शनिवार सुबह 7 से 8 बजे के वक्त स्कूली बस और हाइवा में सीधी टक्कर हो गई. हादसे के समय इलाके में घना कुहासा होने के कारण दूर दूर तक बहुत कम दिखाई दे रही थी. ऐसा अनुमान है कि यही धुंध दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है. दुर्घटना में स्कूल बस चालक और हाइवा के ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं बस में सवार कई छात्र भी चोटिल हुए हैं. घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत  सभी घायलों को चम्पुआ अस्पताल भेजा. जहाँ सभी का इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही जगन्नाथपुर पुलिस मौके पर पहुँची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. पुलिस ने दुर्घटनास्थल का मुआयना कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031