Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चतरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाबा घाट खंडहर से 12.12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

​चतरा/सदर थाना क्षेत्र की पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के बाबा घाट मैदान स्थित एक अर्धनिर्मित खंडहर भवन से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ चार शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल 12.12 ग्राम प्रतिबंधित ब्राउन शुगर और तस्करी में प्रयुक्त दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।पुलिस अधीक्षक को मिली सटीक गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था। टीम ने 12 जून की शाम बाबा घाट मैदान के पास स्थित खंडहर भवन की घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे चारों युवकों को धर-दबोचा।पकड़े गए आरोपियों में देवरिया थाना क्षेत्र के अजित पाण्डेय (27 वर्ष) व लौकेश कुमार (23 वर्ष) तथा बिण्ड व चुड़िहार मुहल्ला निवासी मो० इरफान (24 वर्ष) व मो० एजाज (23 वर्ष) शामिल हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 10 पुड़िया (7.90 ग्राम), 09 पुड़िया (1.64 ग्राम), 07 पुड़िया (1.44 ग्राम) और 06 पुड़िया (1.14 ग्राम) ब्राउन शुगर बरामद की गई।​पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से अजित पाण्डेय पर पूर्व से सात मामले दर्ज है वहीं लौकेश कुमार पर 3 मामले और मो० इरफान पर 2 मामले (चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत) सदर थाने में दर्ज हैं। पुलिस ने इस मामले में सदर थाना कांड संख्या- 236/2026 दर्ज कर सभी अभियुक्तों पर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीकृत किया है और आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।​इस छापामारी दल में सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, पु०अ०नि० शम्मी अंसारी, कासिम अंसारी सहित सशस्त्र बल के जवान मुख्य रूप से शामिल थे।

बाइट 01 सन्नी वर्धन,एसडीपीओ चतरा

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031