मसौढ़ी एनकाउंटर में बड़ा खुलासा, घायल अपराधी मोहम्मद हैदर की मौत, पुलिस ने तेज की छापेमारी

Share

पटना: पटना के मसौढ़ी में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने पुष्टि की है कि जवाबी कार्रवाई में घायल हुए अपराधी मोहम्मद हैदर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मुठभेड़ में घायल मसौढ़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार और एएसआई संजय कुमार का इलाज पटना एम्स में चल रहा है और दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि 12 जून को सूचना मिली थी कि मनीचक गांव के समीप कुछ अपराधी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं और मामला अपहरण से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सादी वर्दी में मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

मुठभेड़ में दो पुलिस पदाधिकारी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अपराधी मोहम्मद हैदर भी जख्मी हो गया था। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, हैदर पूर्व में हत्या के एक मामले में जेल भी जा चुका था।

घटनास्थल से एक युवक को सकुशल बरामद किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे ओएलएक्स पर मोबाइल खरीदने के बहाने बुलाया गया था, जहां उसके साथ लूटपाट की साजिश रची गई थी।

पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में शामिल 5 से 6 अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं एफएसएल टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930