Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गया के बेटे ने रचा इतिहास, JEE Advanced 2026 में 330 अंक लाकर शुभम बने देश के नंबर-1 टॉपर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

पटना : JEE Advanced 2026 के परिणाम में बिहार के गया जिले ने पूरे देश में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया है। गया के रहने वाले शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि के साथ शुभम देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के टॉपर बन गए हैं। परिणाम घोषित होते ही गया समेत पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है।

आईआईटी रुड़की द्वारा जारी परिणाम के अनुसार शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। शुभम गया जिले के नादरगंज ब्राह्मणी घाट के निवासी हैं। उनके पिता शिव कुमार एक हार्डवेयर दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शुभम ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर दिल्ली जोन के कबीर छिल्लर रहे, जिन्होंने 329 अंक प्राप्त किए। वहीं जतिन बत्रा 319 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में दिल्ली जोन की आरोही पांडे ने 280 अंक हासिल कर टॉप किया।

इस वर्ष JEE Advanced परीक्षा में कुल 1,79,694 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 17 मई को दो पेपरों में किया गया था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

शुभम की सफलता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि बिहार के युवाओं के लिए प्रेरणा की मिसाल बन गई है। उन्होंने इससे पहले JEE Main के दोनों सत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। उनकी उपलब्धि यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम, सही रणनीति और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

शुभम कुमार की इस ऐतिहासिक सफलता पर परिवार, शिक्षकों, शिक्षा जगत और पूरे बिहार ने उन्हें बधाई दी है। उनकी उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031