Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गढ़वा के प्रसिद्ध चेड़ी धाम मंदिर में लाखों की चोरी, दान पेटी और सोने-चांदी के आभूषण ले उड़े चोर

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गढ़वा, 10 मई । गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र अंतर्गत अरंगी पंचायत स्थित माहेताम गांव के प्रसिद्ध चेड़ी धाम मंदिर में शनिवार देर रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के आधा दर्जन ताले तोड़कर दान पेटी में रखी नगदी और सोने-चांदी के लाखों रुपये मूल्य के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है।

सुनसान इलाके में स्थित है मंदिर

स्थानीय लोगों के अनुसार चेड़ी धाम मंदिर गांव से बाहर सुनसान इलाके में स्थित है, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए सोने के मंगलसूत्र, बिंदी, कान की बाली, नथिया समेत कई कीमती आभूषण रखे गए थे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को मिली जानकारी

चोरी की जानकारी रविवार सुबह उस समय हुई, जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। वहां मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ मिला और मंदिर परिसर में सामान बिखरे पड़े थे। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल मेराल थाना पुलिस को सूचना दी।

आठ लाख से अधिक की चोरी की आशंका

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार चोरी में लगभग आठ लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन मंदिर समिति द्वारा किया जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद मंदिर समिति और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है चेड़ी धाम

उल्लेखनीय है कि चेड़ी धाम मंदिर आसपास के क्षेत्रों में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मन्नत पूरी होने पर पूजा-अर्चना करने आते हैं और सोने-चांदी के आभूषण समेत नकद चढ़ावा अर्पित करते हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि चोरी की इस घटना से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी पहुंचे मंदिर

मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी गंगा प्रसाद अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अशोक केसरी, जिप सदस्य संजय सिंह, अमित अग्रवाल, चतुर्गुण राम और चतुर्वेदी सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

वहीं मेराल थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने भी घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930