Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कौशाम्बी में भीषण सड़क हादसा, ट्राला में पीछे से घुसी पिकअप, 8 की मौत, प्रयागराज में मुंडन कराकर लाैट रहा था परिवार

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार दोपहर बाद कानपुर-प्रयागराज हाइवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप वाहन पीछे से ट्राले में घुस जाने से आठ यात्रियों की मौत हाे गई है। इसके अलावा बीस लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन अधिकारियों ने माैके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मृतकाें की पहचान करने में जुटी है।

इस संबंध में सिराथू सामुदायिेक केंद्र पर कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एक पिकअप वाहन में एक परिवार कुछअन्य लाेगाें के साथ प्रयागराज में किसी बच्चे का मुंडन करा कर पिकअप वाहन से लाैट रहा था। तभी डोरमा गांव में पेट्रोल पंप के पास सड़क पर आगे जा रहे एक ट्राला में उनका पिकअप वाहन घुस गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सूचना मिलने पर पुलिस माैके पर पहुंची और घायलाें काे अस्पताल पहुंचाया है। इस हादसे में आठ लाेगाें की माैत हुई है, जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे हैं। हादसे में घायल बीस लाेगाें का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हाेंने बताया कि पिकअप में 28 लाेगाें के सवार हाेने की सूचना मिली है। जाे फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र स्थित बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।उन्हाेंने बताया कि पुलिस जांच पड़ताल में लगी है। मृतकाें की शिनाख्त की जा रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31