कोचिंग से लौटने के दौरान बिहार के रोहतास में बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या

Share

डेहरी आन सोन। बिहार में रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात कोचिंग से घर लौट रही 12 वर्षीया छात्रा की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर दरिंदों ने हत्या कर दी। बच्ची का शव गांव के ही सड़क के किनारे पड़ा हुआ मिला। शुक्रवार को सदर अस्पताल सासाराम में डाक्टरों की टीम द्वारा उसका पोस्टमार्टम करा पुलिस ने शव स्वजनों को सौंप दिया ।

स्वजनों ने बताया कि रोज की तरह वह गांव के ही एक कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी। उस कोचिंग से डेढ़ सौ मीटर दूरी पर उसका छोटा भाई भी पढ़ने के लिए साथ में आता जाता था। गुरुवार की रात साढ़े सात बजे जब वह अपने कोचिंग से अपने भाई के कोचिंग में गई तो पता चला कि उसका भाई कुछ समय पहले ही घर चला गया है। जिसके बाद वह अकेले ही घर के लिए निकल गई। रास्ते में एक पतली गली व झाड़ी के पास पहले से घात लगाए दरिंदे ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया ।

घटना की जानकारी किसी को नहीं हो इसके लिए गला दबाकर उसकी हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया। रात में बच्ची को घर नहीं आने पर स्वजन जब खोजबीन करते सड़क के पास गए तो बच्ची सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ी थी। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को ग्रामीणों ने दी। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक जांच टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है।

एसपी रौशन कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बताया कि पुलिस दरिंदे की तलाश कर रही है। डॉक्टरों की टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया गया है। अपराधियों की पहचान के बाद स्पीडी ट्रायल चला कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728