कैरव गांधी की सुरक्षित वापसी पर आजसू पार्टी ने पुलिस को दी बधाई

Share

पूर्वी सिंहभूम। शहर के अपहृत उद्यमी पुत्र कैरव गांधी की सकुशल रिहाई पर आजसू पार्टी ने जमशेदपुर पुलिस की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है। पार्टी के प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और निरंतर प्रयासों के कारण ही यह बड़ी सफलता हासिल हो सकी।

अप्पू तिवारी ने कहा कि इस गंभीर मामले में पुलिस ने पूरी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि पुलिस की तत्परता से न केवल पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है, बल्कि आम जनता के बीच कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा भी मजबूत हुआ है। अपहरण जैसी गंभीर घटना में पुलिस की भूमिका सराहनीय और प्रशंसनीय रही है।

अप्पू तिवारी ने कैरव गांधी के परिवार के प्रति संवेदना और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि आजसू पार्टी हमेशा आम जनता की सुरक्षा, न्याय और कानून-व्यवस्था के पक्ष में मजबूती से खड़ी रहेगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930