Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गिरिडीह पुलिस को बड़ी कामयाबी: अपहृत नाबालिग लड़कियां बरामद, दो आरोपी दबोचे गए

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

गिरिडीह। पुलिस ने कुछ दिनों पूर्व हुई अपहृत दो नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया है। यह पूरा मामला जिले के तिसरी थाना इलाके का है जहां कुछ दिनों पूूूर्व दाे नाबालिगों के अपहरण का मामला तिसरी थाना में दर्ज कराया गया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया है। बुधवार को मामले की जानकारी देते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले में अपहृत नाबालिग के पिता ने 23 जनवरी को तिसरी थाना में अपहरण का आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। इसके बाद एक जांच टीम का गठन कर टीम में थाना प्रभारी रंजय कुमार सहित तिसरी थाना की पुलिस शामिल थी।

मोबाइल से खोजी गई लड़कियां

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

टीम ने छानबीन की तो यह पता चला कि लड़कियों की बात फोन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के छोटेलाल से हुई थी। इसके बाद दोनों लड़कियों को छोटेलाल ने बरवाअड्डा बुलाया था। दोनों लड़कियां तिसरी से खोरी महुआ होते हुए बगोदर और फिर बरवाअड्डा चली गईं। यहीं से छोटेलाल और अमित दोनों लड़कियों को अपने ट्रक में बैठाकर हावड़ा के काशीपुर ले गए। काशीपुर के बाद दोनों को लेकर छोटेलाल और अमित हल्दिया चले गए। वहां ट्रक संख्या एनएल01एएच 4253 में प्लास्टिक का दाना लोड किया। इस कार्य में दो दिन लगे। यहां के बाद दोनों लड़कियों को लाकर बरवाअड्डा में रखा गया था। इस बीच गिरिडीह पुलिस की टीम ने दोनों अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और लड़कियों को बरामद कर लिया। बताया कि ट्रक दिल्ली के मालिक का है जिसे जब्त कर लिया गया है।

इसके बाद आरोपित की निशानदेही से पुलिस ने दोनों नाबालिगों को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस दोनों नाबालिगों को सुरक्षित तिसरी थाना लेकर पहुंची है। इस दौरान फर्रुखाबाद निवासी छोटे लाल और पटियाली के नगला निवासी अमित कुमार को पुलिस गिरफ्तार कर तिसरी थाना लेकर आई। बाद में दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा। एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि दोनों आरोपिताें के पास से मोबाइल फोन और प्लास्टिक दाना लोडेड एक ट्रक जब्त की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →



Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031