Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

केदारनाथ धाम यात्रा के पहले सप्ताह में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, सुरक्षा और सेवा पर विशेष ध्यान

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

देहरादून, 29 अप्रैल । उत्तराखंड के प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में इस वर्ष यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कपाट खुलने के बाद पहले ही सप्ताह में 2,07,452 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

पुलिस की व्यवस्थाओं से सुगम दर्शन

रुद्रप्रयाग पुलिस के अनुसार बढ़ती भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध कर सुगम दर्शन कराए जा रहे हैं। ड्यूटी पर तैनात जवान लगातार यात्रियों से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम का ध्यान रख रहे हैं और उनका उत्साहवर्धन भी कर रहे हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

चुनौतीपूर्ण मौसम में भी ड्यूटी जारी

प्रतिकूल मौसम के बावजूद पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। यात्रा मार्ग पर त्वरित सहायता के लिए आठ ‘खोया-पाया केंद्र’ स्थापित किए गए हैं, जहां पुलिसकर्मी तैनात हैं।

SDRF-DDRF के साथ समन्वय

यात्रा के दौरान राहत और बचाव कार्यों के लिए पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (DDRF) के साथ मिलकर काम कर रही है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में भी सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सैकड़ों श्रद्धालुओं की मिली मदद

पुलिस के मुताबिक अब तक मदद के लिए 265 कॉल प्राप्त हुई हैं। इनमें 100 बिछड़े श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलवाया गया, 30 मोबाइल फोन, 45 पर्स व बैग और 10 अन्य जरूरी सामान बरामद कर लौटाए गए हैं। साथ ही बुजुर्ग और असहाय श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान विशेष सहयोग प्रदान किया गया है।

सुरक्षा और सेवा पर विशेष ध्यान

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। यात्रियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए व्यवस्था लगातार मजबूत की जा रही है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031