Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेस-वे का किया लोकार्पण, पीएम बोले—UP के विकास की नई जीवन रेखा बनेगा एक्सप्रेस-वे

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

लखनऊ, 29 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करते हुए इसे उत्तर प्रदेश के विकास की “नई जीवन रेखा” बताया। उन्होंने कहा कि जैसे मां गंगा सदियों से देश की जीवनधारा रही हैं, वैसे ही यह एक्सप्रेस-वे आधुनिक विकास को गति देगा।

विकास और विरासत का संगम

प्रधानमंत्री ने कहा कि गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेस-वे में विकास के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत की झलक भी दिखाई देती है। उन्होंने यूपी के करोड़ों लोगों को इस परियोजना के लिए बधाई दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

हरिद्वार तक होगा विस्तार

मोदी ने घोषणा की कि गंगा एक्सप्रेस-वे का विस्तार आगे मेरठ से हरिद्वार तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “डबल इंजन” सरकार में परियोजनाएं सिर्फ शुरू ही नहीं होतीं, बल्कि समय पर पूरी भी होती हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर से बदलेगा प्रदेश

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद जरूरी है। इस एक्सप्रेस-वे के जरिए किसानों को बड़े बाजारों तक पहुंच मिलेगी और औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

किसानों और उद्योग को मिलेगा लाभ

उन्होंने कहा कि पहले कोल्ड स्टोरेज और बेहतर कनेक्टिविटी की कमी के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन अब वे अपने उत्पाद आसानी से बड़े बाजारों तक पहुंचा सकेंगे। इससे लाखों परिवारों की आय में वृद्धि होगी।

यूपी की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल

प्रधानमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है और मोबाइल निर्माण से लेकर रक्षा उत्पादन तक में यूपी की भागीदारी बढ़ी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कानून-व्यवस्था और विकास पर जोर

उन्होंने कहा कि पहले यूपी को पिछड़े राज्य के रूप में देखा जाता था, लेकिन अब यहां एक्सप्रेस-वे, हवाई अड्डों और औद्योगिक परियोजनाओं का तेजी से विकास हो रहा है। साथ ही कानून-व्यवस्था में भी सुधार हुआ है।

जनसभा में कई नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता मौजूद रहे।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930