किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री की अहम बैठक

Share

पटना: बिहार में किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा कृषि योजनाओं को और प्रभावी बनाने को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कृषि क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान फार्मर रजिस्ट्री अभियान को और मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के जरिए किसानों को खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की अनुदान योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के बीच किसानों तक खाद-बीज वितरण व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा अनुदान योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। सरकार ने कृषि क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था विकसित करने और किसानों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर सहमति जताई।

बैठक में बिहार बागवानी नर्सरी अधिनियम को और सशक्त बनाने, बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने तथा “मधु क्रांति” अभियान के जरिए मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहित कर किसानों की आय बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा 28 और 29 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली शारदीय (खरीफ) फसलों से संबंधित राष्ट्रीय कर्मशाला के संदर्भ में भी चर्चा हुई। बैठक में बिहार की कृषि संभावनाओं, किसानों की जरूरतों और खरीफ फसलों के उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर मंथन किया गया।

कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कृषि व्यवस्था को आधुनिक, पारदर्शी तथा किसान हितैषी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31