Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

किशनगंज स्टेशन से महिला यात्री रहस्यमय तरीके से लापता, पति ने जताई अपहरण की आशंका—पुलिस ने शुरू की जांच

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज: किशनगंज रेलवे स्टेशन से विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही एक 25 वर्षीय महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

ट्रेन रुकने पर प्लेटफॉर्म से हुई गायब

प्राप्त जानकारी के अनुसार असम के धुबरी जिले के आईरनजोंगला निवासी रुबूल शेख ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रसीदा खातून अपनी बहन नजीरा खातून के साथ 22 मई को न्यू कूचबिहार से तमिलनाडु के तिरुपुर जाने के लिए विवेक एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सवार हुई थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

यात्रा के दौरान किशनगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर रसीदा खातून अपनी बहन को सोता छोड़कर नीचे उतर गई। इसके बाद वह स्टेशन से बाहर चली गई और फिर उसका कोई पता नहीं चल सका।

मोबाइल बंद, संपर्क नहीं

परिजनों के अनुसार महिला के पास नकदी और कुछ आभूषण भी थे। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सोशल मीडिया कनेक्शन पर शक

पति रुबूल शेख, जो तमिलनाडु के तिरुपुर में टेलर का काम करता है, ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फेसबुक पर श्रवण कुमार नामक युवक से संपर्क में थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

उसने दावा किया कि समझाने के बाद भी संबंधित युवक ने उसकी पत्नी के अपहरण की धमकी दी थी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संदिग्धों पर आरोप

पीड़ित के अनुसार, जब उसने श्रवण कुमार और उसके मित्र शिवम कुशवाहा से संपर्क किया तो दोनों ने कथित रूप से रसीदा के अपने पास होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी

सदर थाना अध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बरामदगी के प्रयास तेज

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।किशनगंज
किशनगंज रेलवे स्टेशन से विवेक एक्सप्रेस में सफर कर रही एक 25 वर्षीय महिला के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने अपहरण की आशंका जताते हुए सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गई है।

ट्रेन रुकने पर प्लेटफॉर्म से हुई गायब

प्राप्त जानकारी के अनुसार असम के धुबरी जिले के आईरनजोंगला निवासी रुबूल शेख ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी रसीदा खातून अपनी बहन नजीरा खातून के साथ 22 मई को न्यू कूचबिहार से तमिलनाडु के तिरुपुर जाने के लिए विवेक एक्सप्रेस के बी-2 कोच में सवार हुई थी।

यात्रा के दौरान किशनगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर रसीदा खातून अपनी बहन को सोता छोड़कर नीचे उतर गई। इसके बाद वह स्टेशन से बाहर चली गई और फिर उसका कोई पता नहीं चल सका।

मोबाइल बंद, संपर्क नहीं

परिजनों के अनुसार महिला के पास नकदी और कुछ आभूषण भी थे। घटना के बाद से उसका मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

सोशल मीडिया कनेक्शन पर शक

पति रुबूल शेख, जो तमिलनाडु के तिरुपुर में टेलर का काम करता है, ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी फेसबुक पर श्रवण कुमार नामक युवक से संपर्क में थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था।

उसने दावा किया कि समझाने के बाद भी संबंधित युवक ने उसकी पत्नी के अपहरण की धमकी दी थी।

संदिग्धों पर आरोप

पीड़ित के अनुसार, जब उसने श्रवण कुमार और उसके मित्र शिवम कुशवाहा से संपर्क किया तो दोनों ने कथित रूप से रसीदा के अपने पास होने की बात स्वीकार की। इसके बाद उसने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

पुलिस जांच में जुटी

सदर थाना अध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला की बरामदगी के लिए पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

बरामदगी के प्रयास तेज

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही महिला का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031