Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

किशनगंज पुलिस का सख्त रुख, अनुशासनहीनता पर एसआई सावित्री कुमारी निलंबित

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

किशनगंज | 29 मई
जिले में पुलिस विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए बहादुरगंज थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) सावित्री कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एसपी के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर की गई है। बहादुरगंज अंचल पुलिस निरीक्षक द्वारा सौंपे गए प्रतिवेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

गंभीर आरोप लगाए गए

प्रतिवेदन में सावित्री कुमारी पर कर्तव्यहीनता, अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप लगाए गए हैं।

जांच कार्यों में लापरवाही

रिपोर्ट के अनुसार, वह अनुसंधान कार्यों और विभिन्न मामलों के निष्पादन में लगातार उदासीन बनी हुई थीं। उन्हें दिए गए विभागीय निर्देशों का पालन नहीं किया जा रहा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ड्यूटी से अनुपस्थित रहने का आरोप

उन पर रात्रि गश्ती ड्यूटी में अनुपस्थित रहने और दैनिक रोल-कॉल में बिना कारण गैरहाजिर रहने का भी आरोप है।

आदेश मानने से किया इंकार

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उन्होंने वरीय अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया और ड्यूटी तथा कांड का प्रभार लेने से इंकार किया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

निलंबन के साथ विभागीय जांच शुरू

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सावित्री कुमारी को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र किशनगंज निर्धारित किया गया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

जीरो टॉलरेंस नीति पर जोर

किशनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभाग में जीरो टॉलरेंस नीति लागू है। किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता या भ्रष्ट आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अच्छे कार्यों को भी मिलता है सम्मान

विभाग ने यह भी कहा कि बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को समय-समय पर पुरस्कृत और सम्मानित किया जाता है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031