Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ओडिशा दौरे पर नितिन नवीन, भाजपा कोर कमेटी बैठक में संगठन पर मंथन, मुख्यमंत्री माझी समेत कई दिग्गज शामिल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

भुवनेश्वर, 18 मई । भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को ओडिशा दौरे के दौरान भुवनेश्वर स्थित भाजपा राज्य कार्यालय में आयोजित पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संगठनात्मक गतिविधियों और विकास मुद्दों पर चर्चा

पार्टी सूत्रों के अनुसार बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, राज्य के आर्थिक विकास और विभिन्न राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जुएल ओराम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद मनमोहन सामल, भाजपा ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर और सह-प्रभारी लता उसेंडी भी शामिल हुए।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंहदेव और प्रभाती परिडा भी बैठक में मौजूद रहीं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

संगठन महासचिव और सांसदों ने भी लिया हिस्सा

बैठक में भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव मानस महांति, सांसद प्रताप षडंगी, संबित पात्र सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी भाग लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा- डबल इंजन सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध

बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में आयोजित बैठक में संगठनात्मक कार्यों को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार ओडिशा के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक प्रगति को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राज्य के प्रत्येक नागरिक के कल्याण और ओडिशा की गौरवशाली पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930