एक्शन के साथ भावनाओं का तड़का, फिल्म ‘मैसा’ के पहले गाने में रश्मिका मंदाना का अब तक का अलग अंदाज

Share

‘ओ मैसा रे’ में दिखा अभिनेत्री का दमदार अंदाज, आदिवासी संगीत और हाई-इंटेंसिटी डांस ने खींचा ध्यान

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म ‘मैसा’ का पहला गाना ‘ओ मैसा रे’ रिलीज हो गया है। गाने में रश्मिका बेहद दमदार और आक्रामक अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका हाई-इंटेंसिटी तांडव शैली का डांस, शानदार हाव-भाव और दमदार कोरियोग्राफी गाने का खास आकर्षण है।

आदिवासी संगीत और दमदार बीट्स का संगम

आदिवासी परिवेश में फिल्माए गए इस गाने में रश्मिका का अब तक का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। जेक्स बिजॉय ने गाने को संगीतबद्ध किया है। इसमें दमदार बीट्स के साथ आदिवासी संगीत का मेल सुनाई देता है, जो फिल्म के माहौल को प्रभावशाली बनाता है।

पिता-बेटी के रिश्ते पर आधारित है कहानी

फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से ही इसे दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। रॉ एक्शन, बड़े स्तर पर फिल्माए गए दृश्य और कहानी के भावनात्मक पहलू ने लोगों का ध्यान खींचा है।

‘मैसा’ की कहानी आदिवासी क्षेत्र की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें पिता और बेटी के रिश्ते को केंद्र में रखा गया है। फिल्म एक्शन के साथ इस रिश्ते के भावनात्मक जुड़ाव को भी पर्दे पर पेश करने का प्रयास करेगी।

27 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अनफॉर्मुला फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन रवींद्र पुल्ले ने किया है। ‘मैसा’ को भावनात्मक एक्शन थ्रिलर के रूप में तैयार किया गया है। इसमें रश्मिका एक मजबूत और निडर किरदार निभाती नजर आएंगी।

फिल्म में एक्शन के साथ पारिवारिक रिश्तों और आदिवासी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। ‘मैसा’ 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30