Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ईरान युद्ध: पेंटागन ने अपडेट किया हताहतों का डेटा, 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 624 घायल

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

आलोचना के बाद डिफेंस कैजुअल्टी डेटाबेस में किया गया संशोधन

वाशिंगटन, 27 जुलाई। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने तीखी आलोचना के बाद ईरान युद्ध में मारे गए और घायल सैनिकों से संबंधित अपने आधिकारिक डेटाबेस को अपडेट किया है। संशोधित आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 18 अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि 624 सैनिक घायल हुए हैं।

140 घायल और चार मृत सैनिकों के नाम जोड़े गए

शनिवार को किए गए अपडेट में पेंटागन ने 140 अतिरिक्त घायल सैनिकों और पिछले सप्ताह ईरानी हमलों में मारे गए चार सैनिकों के नाम डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम (DCAS) में शामिल किए। इसके साथ ही मृतकों और घायलों के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक किए गए।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नई ट्रैकिंग कैटेगरी ‘ओवरसीज ऑपरेशन्स’ जोड़ी गई

सीएनएन और सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम में मृत और घायल सैनिकों के रिकॉर्ड के लिए “ओवरसीज ऑपरेशन्स” नाम से नई ट्रैकिंग कैटेगरी भी जोड़ी है, ताकि विदेशों में चल रहे सैन्य अभियानों से जुड़े हताहतों का अलग से रिकॉर्ड रखा जा सके।

सांसदों और मीडिया की आलोचना के बाद उठाया कदम

पिछले सप्ताह हताहतों के आंकड़ों में विसंगतियों को लेकर पेंटागन को मीडिया और सांसदों की आलोचना का सामना करना पड़ा था। सीनेट की आर्म्ड सर्विसेज कमेटी के 12 डेमोक्रेटिक सांसदों ने गुरुवार को रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को पत्र लिखकर इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा था।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

पेंटागन ने डेटा व्यवधान को बताया वजह

रक्षा विभाग के कार्यवाहक प्रेस सचिव जोएल वाल्डेज ने एक्स पर कहा था कि वेबसाइट पर अस्थायी डेटा व्यवधान के कारण सही संख्या प्रदर्शित नहीं हो रही थी। वहीं, पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता शॉन पार्नेल ने भी बयान जारी कर डिफेंस कैजुअल्टी एनालिसिस सिस्टम में तकनीकी गड़बड़ी को इसका कारण बताया। उन्होंने इस मुद्दे को उजागर करने वाली न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट की आलोचना भी की।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31