आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत की होगी सीबीआई जांच, सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार रात दिया आदेश; परिजनों और संगठनों की मांग पर सरकार का फैसला

Share

रांची: आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत के मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार रात इस मामले की सीबीआई जांच का आदेश दिया। निशा भगत की मौत के बाद से ही उनके परिजन, विभिन्न आदिवासी संगठन और राजनीतिक दल निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे।

मौत से पहले फेसबुक लाइव कर लगाए थे गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, रांची के पिठोरिया क्षेत्र की रहने वाली निशा भगत ने अपनी मौत से पहले फेसबुक लाइव के माध्यम से अपनी बात रखी थी। इस दौरान उन्होंने जमीन माफियाओं और भू-कारोबारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आदिवासी समाज, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और धर्मांतरण जैसे मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात भी कही थी।

पुलिस-प्रशासन से सहयोग नहीं मिलने की कही थी बात

फेसबुक लाइव के दौरान निशा भगत ने पुलिस और प्रशासन से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद वह गंभीर हालत में मिली थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों और संगठनों ने उठाई थी सीबीआई जांच की मांग

निशा भगत की मौत के बाद उनके परिजनों, आदिवासी संगठनों और विपक्षी राजनीतिक दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई थी। विभिन्न संगठनों का कहना था कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सीबीआई जांच के आदेश के बाद मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी करेगी। इससे घटना के कारणों और फेसबुक लाइव में लगाए गए आरोपों की जांच का रास्ता खुलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30