अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर सिलीगुड़ी पहुंचे, सीमा सुरक्षा पर करेंगे हाई लेवल बैठक

Share

सिलीगुड़ी, 18 जुलाई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार रात पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचे। यहां उनका स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने किया। इस मौके पर राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और विधायक भी मौजूद रहे। इसके बाद अमित शाह कदमतला स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कैंप के लिए रवाना हुए।

उत्तर बंगाल में होगी उच्चस्तरीय बैठक

अपने दौरे के दौरान अमित शाह सिलीगुड़ी स्थित उत्तरकन्या सचिवालय में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य पुलिस प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी।

सीमा सुरक्षा और घुसपैठ पर फोकस

बैठक में घुसपैठ, तस्करी और सीमा पर बाड़ लगाने के कार्यों की प्रगति जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा गृहमंत्री फूलबाड़ी और जुमागछ सीमा चौकी का दौरा कर जमीनी हालात का भी जायजा लेंगे।

कोलकाता में भी करेंगे समीक्षा बैठक

दौरे के अगले चरण में अमित शाह कोलकाता जाएंगे। वहां वे कानून-व्यवस्था, सीमा सुरक्षा, नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और प्रशासनिक मुद्दों को लेकर राज्य पुलिस, जिला प्रशासन और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

दौरे का उद्देश्य

इस तीन दिवसीय दौरे का मुख्य उद्देश्य राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, सीमा प्रबंधन की स्थिति का आकलन करना और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करना है।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031