अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर ‘सदैव अटल’ पहुंचे पीएम मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि; राजनाथ सिंह और अमित शाह ने भी किया नमन

Share

नई दिल्ली, 16 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि भारत की प्रगति में उनका योगदान अद्वितीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी असाधारण राजनेता थे और उनकी दूरदृष्टि अद्वितीय थी। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उनके शब्दों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया तथा उनके नेतृत्व ने देश को मजबूत बनाया।

उन्होंने कहा कि सुशासन और जनकल्याण के प्रति वाजपेयी का जोर हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा।

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। उन्होंने 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। वह भारतीय जनता पार्टी से प्रधानमंत्री बनने वाले पहले नेता थे।

भाजपा ने भी किया पुण्य स्मरण

भारतीय जनता पार्टी ने अपने वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें भारतीय राजनीति का युगपुरुष और भाजपा कार्यकर्ताओं का पथ प्रदर्शक बताया।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वाजपेयी ने जीवनभर ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना के साथ काम किया। उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था। उनके नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कीं।

अमित शाह ने बताया राष्ट्र निर्माण का प्रेरणास्रोत

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने भी अटल बिहारी वाजपेयी को पुण्यतिथि पर नमन किया। उन्होंने कहा कि वाजपेयी ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपना जीवन देश सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

शाह ने कहा कि परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध के दौरान वाजपेयी के नेतृत्व ने दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित कराया। वहीं उनकी मूल्य आधारित राजनीति ने अंत्योदय और सुशासन की अवधारणा को जमीन पर उतारने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का विराट व्यक्तित्व और नेतृत्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31