हरियाणा के KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: यूपी पुलिस के 5 जवानों की मौके पर मौत

Share

चंडीगढ़, 05 मई — हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP) पर मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश पुलिस के पांच जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा नूंह जिले के पास हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

तावड़ू थाना प्रभारी शीशराम यादव के अनुसार दुर्घटना सुबह करीब 10:30 बजे धुलावट टोल प्लाज़ा के पास हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जालौन में तैनात पुलिसकर्मी एक महिंद्रा स्कॉर्पियो से पलवल की ओर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टोल प्लाज़ा के पास चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे वाहन से टकरा गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त कि…

टक्कर इतनी भीषण थी कि SUV पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी पांचों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और आपातकालीन टीमों ने काफी मशक्कत के बाद शवों को वाहन से बाहर निकाला।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के एसपी को घटना की सूचना दे दी गई है। मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है।

हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30