पूर्वी सिंहभूम में हथियार तस्करी नेटवर्क पर प्रहार, एक सप्लायर गिरफ्तार; कार से कारतूस और मैगजीन बरामद

Share

पूर्वी सिंहभूम, 05 जून। पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार और कारतूस की सप्लाई से जुड़े एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान सैयद अदनान मिर्जा के रूप में हुई है, जो आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड का निवासी बताया गया है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सुमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर जुगसलाई क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों और कारतूसों के साथ इलाके में पहुंचा है।

सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने रणनीतिक घेराबंदी कर एक सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार को रोका और उसकी तलाशी ली।

कार से बरामद हुए कारतूस और मैगजीन

तलाशी के दौरान आरोपित की निशानदेही पर कार की पिछली सीट के नीचे बनाए गए गुप्त बॉक्स से दो देसी पिस्टलों की मैगजीन और 7.65 एमएम के चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।

अपराधियों तक हथियार पहुंचाने की बात कबूली

पुलिस के अनुसार पूछताछ में सैयद अदनान मिर्जा ने स्वीकार किया कि वह अपने सहयोगियों के माध्यम से विभिन्न अपराधियों तक हथियार और गोलियां पहुंचाने का काम करता था।

पुलिस को आशंका है कि उसका संबंध एक संगठित आपराधिक नेटवर्क से है, जो क्षेत्र में अवैध हथियारों की आपूर्ति करता है। इसी दिशा में उसके संपर्कों और सहयोगियों की जांच की जा रही है।

नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

सुमित कुमार ने बताया कि जांच का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना है कि बरामद कारतूस और मैगजीन कहां से लाई गई थीं तथा इन्हें किन अपराधियों तक पहुंचाया जाना था।

पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पहले भी दर्ज है गंभीर मामला

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, सैयद अदनान मिर्जा का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2023 में उसके खिलाफ गोलमुरी थाना में हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने जुगसलाई थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को अदालत में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

इस अभियान में गुलाम रब्बानी खां सहित जुगसलाई थाना की टीम और अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला को ध्वस्त करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031