स्वास्थ्य को लेकर पीएम मोदी का संदेश, कहा- स्वस्थ शरीर सबसे बड़ी संपत्ति

Share

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य और व्यायाम के महत्व पर जोर देते हुए एक संस्कृत सुभाषित सोमवार को साझा किया। उन्होंने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य जीवन का सबसे बड़ा धन है। इसे बनाए रखने में नियमित व्यायाम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना करते हुए सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में संस्कृत में यह सुभाषित साझा किया-

“व्यायामाल्लभते स्वास्थ्यं दीर्घायुष्यं बलं सुखम्।

आरोग्यं परमं भाग्यं स्वास्थ्यं सर्वार्थसाधनम्॥”

इस सुभाषित का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा कि व्यायाम से उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु, शक्ति और सुख की प्राप्ति होती है। अच्छा स्वास्थ्य सबसे बड़ा सौभाग्य है और जीवन में सभी कार्यों की सफलता का आधार भी स्वस्थ शरीर ही है।

मोदी ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य ही जीवन की सबसे बड़ी संपत्ति है और इसमें व्यायाम की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी देशवासियों के लिए स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कामना भी की।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031