Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुपौल: राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल। जिले में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनंत सिंह ने न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार अधिक से अधिक मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लोक अदालत का लाभ उठा सकें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

उन्होंने बताया कि लोक अदालत में छोटे-बड़े विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा, जिससे लोगों को लंबित मुकदमों से राहत मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान राहुल उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, दिलीप कुमार सिंह (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय), राकेश कुमार (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय), विनय शंकर (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ), मोहम्मद अफजल आलम (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार) और श्याम नाथ साह (अवर मुख्य न्यायाधीश तृतीय) सहित न्यायालय के अन्य कर्मचारी एवं पैरा लीगल वालंटियर मौजूद रहे।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930