Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुपौल में टोना-टोटका के नाम पर बुजुर्ग महिला से 4 लाख के जेवर की ठगी, CCTV फुटेज आया सामने

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल :   जिले के नगर पंचायत सिमराही में शनिवार को श्रद्धा और विश्वास का फायदा उठाते हुए अज्ञात ठगों ने  बुजुर्ग महिला से करीब चार लाख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात ठगी कर फरार हो गए. पीड़िता पूजा करने पेट्रोल पंप के पास स्थित बजरंगबली मंदिर जा रही थीं, तभी दो युवकों ने उन्हें मंदिर के सामने रास्ते में रोक लिया. घटना को लेकर पीड़िता के पति, सिमराही वार्ड 08 निवासी भूपेन्द्र प्रसाद यादव ने राघोपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

  शिकायत में बताया गया है कि शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे उनकी पत्नी मंदिर जा रही थीं. इसी दौरान एक युवक ने उन्हें रोककर बच्चों पर अनिष्ट की आशंका जताई और उन्हें झाड़-फूक व टोना-टोटका करने वाला बताकर विश्वास में ले लिया. शुरुआत में उसने पांच रुपये पानी पीने के लिए मांगे और फिर घर चलने की बात कहकर पीड़िता को बहला लिया. देखते ही देखते दोनों युवकों ने महिला को झांसे में लेकर उनके गले की सोने की चेन, कान के झुमके (करीब आठ आना भरी), तथा सोने की अंगूठी (छह आना भरी) उतरवा ली. करीब 10 मिनट के भीतर ठग उनके सभी जेवर लेकर मौके से फरार हो गए.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

  मंदिर पहुंचने पर महिला को होश आया तो उन्होंने पाया कि उनके सभी जेवर गायब हैं. घबराई अवस्था में उन्होंने आसपास के लोगों से फोन लगाने में मदद मांगी. परिजनों ने तत्काल खोजबीन की और पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन ठगों का कोई सुराग नहीं मिल सका. घटना के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई और परिजन उन्हें लेकर थाना पहुंचे, जहां पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. पीड़िता गृहिणी हैं, जबकि उनके पति निजी अस्पताल के संचालक और दामाद पत्रकार हैं.

 राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है और टीम मामले की जांच में जुट गई है. उन्होंने कहा कि ठगों की पहचान कर शीघ्र ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

TAGS:

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930