Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुपौल के जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार पर आय से अधिक संपत्ति का केस, 4 ठिकानों पर EOU की छापेमारी

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

सुपौल, 06 मई सुपौल में जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार सुबह चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

किन धाराओं में केस?

मामला आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 06/26, दिनांक 05 मई 2026 के तहत दर्ज किया गया है। इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(बी) लागू की गई है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

कितनी संपत्ति का आरोप?

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमरेन्द्र कुमार ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 1 करोड़ 10 लाख 64 हजार रुपये अधिक संपत्ति अर्जित की है, जो उनकी कुल आय से करीब 65.08% अधिक बताई जा रही है।

कहां-कहां छापेमारी?

विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में टीमों ने इन स्थानों पर छापेमारी की—

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →
  • पटना के आशियाना-दीघा रोड स्थित राज अपार्टमेंट का फ्लैट
  • सारण (छपरा) स्थित पैतृक आवास
  • सुपौल स्थित कार्यालय
  • सुपौल का किराए का आवास

जांच जारी, शहर में चर्चा तेज

फिलहाल सभी स्थानों पर तलाशी की कार्रवाई जारी है। आर्थिक अपराध इकाई के अनुसार छापेमारी पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

इस कार्रवाई के बाद सुपौल समेत आसपास के इलाकों में हलचल बढ़ गई है और सरकारी-गैर सरकारी दफ्तरों में मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930