Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, डिप्टी सीएम बनने के बाद लिया फैसला

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

नई दिल्ली/मुंबई, 06 मई। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौंपा।

उप मुख्यमंत्री बनने के बाद से चल रही थी चर्चा

सुनेत्रा पवार के उप मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद से ही उनके सांसद पद से इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई थी। हाल ही में हुए उपचुनाव में उन्होंने बारामती से रिकॉर्ड अंतर से विधानसभा चुनाव जीता। विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

नियमों के तहत लिया गया फैसला

नियमों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को दो सदनों के लिए चुने जाने पर 14 दिनों के भीतर एक पद से इस्तीफा देना होता है। इसी प्रावधान के तहत उन्होंने सांसद पद से इस्तीफा दिया।

दो साल का कार्यकाल था शेष

राज्यसभा सदस्य के रूप में सुनेत्रा पवार का कार्यकाल अभी दो वर्ष शेष था। अब उनके इस्तीफे के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

परिवार से एक और सांसद

इस बीच उनके बेटे पार्थ पवार भी हाल ही में राज्यसभा सदस्य बने हैं और उन्होंने पिछले महीने ही शपथ ली थी।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31