सीमांचल के विकास के लिए पप्पू यादव की बड़ी पहल, पूर्णिया एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क की मांग, केंद्रीय मंत्री गडकरी को सौंपा ज्ञापन

Share

पूर्णिया। पूर्णिया सांसद Pappu Yadav ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari से मुलाकात कर कोसी-सीमांचल क्षेत्र की विभिन्न सड़क और आधारभूत संरचना परियोजनाओं को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग

सांसद ने एनएच-31 के जीरो माइल (गुलाबबाग) से पूर्णिया एयरपोर्ट तक सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग अथवा फोरलेन संपर्क मार्ग के निर्माण की मांग की। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट तक सुगम और तेज संपर्क व्यवस्था क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

पप्पू यादव के अनुसार वर्तमान में बेहतर सड़क संपर्क के अभाव में यात्रियों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव के कारण जाम की समस्या भी लगातार गंभीर होती जा रही है।

कोसी-सीमांचल के लाखों लोगों को होगा लाभ

सांसद ने कहा कि प्रस्तावित फोरलेन सड़क बनने से Purnia, Katihar, Araria, Kishanganj, Madhepura, Saharsa और Supaul समेत पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

कई सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का प्रस्ताव

पप्पू यादव ने बेलौरी-मंशैली-कदवा-बारसोई-हरिश्चंद्रपुर मार्ग तथा बनमनखी-चंपानगर-श्रीनगर-जलालगढ़-अमौर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने की मांग भी दोहराई।

उनका कहना है कि इन मार्गों के राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होगी और आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा।

नए राष्ट्रीय राजमार्ग का भी रखा प्रस्ताव

सांसद ने Gorakhpur-Siliguri Expressway और Patna-Purnia Expressway के बीच एक नए राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा।

प्रस्तावित मार्ग प्रतापगंज, भीमपुर, छातापुर, जदिया, कुमारखंड, केवटगामा और चकमका होते हुए कसबा तक जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कृषि, व्यापार, पर्यटन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को नई गति मिलेगी।

गुलाबबाग में फ्लाईओवर निर्माण की भी मांग

सांसद ने पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित थोक अनाज मंडी क्षेत्र में एनएच-31 और एनएच-107 के जंक्शन पर बहुस्तरीय फ्लाईओवर निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सीमांचल का प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में मालवाहक और यात्री वाहन गुजरते हैं। इसके कारण अक्सर जाम और सड़क दुर्घटनाओं की समस्या बनी रहती है। फ्लाईओवर निर्माण से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031