Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीएम हेमन्त सोरेन धर्मपत्नी संग धनबाद पहुंचे, डॉ० बुद्धदेव महतो को दी श्रद्धांजलि

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

धनबाद। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन गुरुवार को पूर्व विधायक आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) धनबाद स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व विधायक आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ० बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने पूर्व विधायक आनंद महतो एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031