Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सावन में आस्था बनी ठगी का जरिया, रामगढ़ के नई सराय में महिलाओं से जेवर लेकर फरार हुए नकली साधु

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share

रामगढ़, 03 अगस्त: सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर जहां एक ओर भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर ठगों ने आस्था का फायदा उठाकर दो महिलाओं को निशाना बना लिया। शहर के नई सराय इलाके में फर्जी साधु बनकर आए ठगों ने चालाकी से महिलाओं से उनके जेवर ठग लिए।

आस्था के नाम पर दिया झांसा
घटना के दौरान ठगों ने खुद को साधु बताकर महिलाओं को ऐसा झांसा दिया कि उन्होंने अपने ही हाथों से सारे जेवर उतारकर उन्हें सौंप दिए। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि तीन युवक दो महिलाओं से बातचीत कर रहे हैं। कुछ मिनटों की बातचीत के बाद महिलाएं अपने जेवर उतारकर उन्हें दे देती हैं। इसके बाद तीनों ठग बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं।

पुलिस तक पहुंचा मामला, जांच शुरू
घटना की जानकारी पुलिस तक पहुंच चुकी है। हालांकि पीड़ित महिलाएं या उनके परिजन थाने में शिकायत दर्ज कराने नहीं पहुंचे हैं, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

ठगों की तलाश में जुटी पुलिस
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध बाइक और तीनों आरोपियों की पहचान की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर अपने कीमती सामान न सौंपें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

- Sponsored -
Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Your Brand Here
Limited time offer
Shop Now →

Share this article

Facebook
Twitter X
WhatsApp
Telegram
 
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31